राजस्थान बीजेपी ने 34 सदस्यों की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की, जिसमें ज्यादातर संगठन से जुड़े नए चेहरे शामिल किए गए। वायरल हुई पुरानी लिस्ट के कई नाम दोहराए गए, जबकि कई दिग्गज बाहर हो गए। सिर्फ दो विधायकों को जगह मिली, जिससे पार्टी में अंदरूनी नाराज़गी बढ़ी।
कुल 34 सदस्यों की कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। पहली बार कार्यकारिणी में प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, IT प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी जैसे पद शामिल किए गए हैं। पहले यह पद कार्यकारिणी का हिस्सा नहीं होते थे। महामंत्रियों की संख्या 5 से घटाकर 4 कर दी गई है। पिछली टीम से सिर्फ श्रवण सिंह बागड़ी को दोबारा मौका मिला है।
9 उपाध्यक्ष
4 महामंत्री
7 मंत्री
1 कोषाध्यक्ष
1 सह-कोषाध्यक्ष
1 प्रकोष्ठ प्रभारी
7 प्रवक्ता शामिल किए गए हैं।
कौन हुए प्रमोट?
पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, बिहारीलाल विष्णोई, छगन महूर, हकरू मैदा, अल्का मुंद्रा, सरिता गेना उपाध्यक्ष बने।
पूर्व सचिव भूपेंद्र सैनी और मिथिलेश गौतम-महामंत्री बनाए गए।
एससी मोर्चा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल-महामंत्री बने।
एसटी मोर्चा अध्यक्ष नारायण मीणा-सचिव बनाए गए।
पिछले महीने हुई वायरल लिस्ट....
नई कार्यकारिणी में सिर्फ दो विधायक-बैगरू विधायक कैलाश वर्मा और विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ को जगह दी गई है, वह भी राज्य प्रवक्ता के रूप में। कोर टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पद पर किसी भी सांसद या विधायक को जगह नहीं मिली है। कई वरिष्ठ नेता सूची से बाहर हो गए हैं, जिनमें चुन्नीलाल गरासिया (राज्यसभा सांसद), दामोदर अग्रवाल (सांसद), बाबा बालकनाथ (MLA), जितेंद्र गोथवाल (MLA), नारायण पंचारिया (पूर्व RS), प्रभुलाल सैनी (पूर्व मंत्री), सीआर चौधरी (पूर्व सांसद), अजयपाल सिंह और मोतीलाल मीना शामिल हैं।