फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: एसआईआर पर कांग्रेस को जवाब देने जयपुर में उतरेगी भाजपा, 5 नवंबर को अश्विनी वैष्णव निकालेंगे पदयात्रा

Mon, 02 Nov 2026 09:03 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों के जवाब में भाजपा 5 नवंबर को जयपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकालेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद करीब सवा किलोमीटर लंबे मार्च में शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री, अश्विनी वैष्णव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों के जवाब में भाजपा 5 नवंबर को जयपुर में बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन करेगी। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत होने वाली सांकेतिक पदयात्रा में केंद्रीय रेल एवं सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव पहली बार जयपुर में पैदल मार्च करते नजर आएंगे। जयपुर सांसद और कार्यक्रम की संयोजक मंजू शर्मा भी उनके साथ रहेंगी।

पदयात्रा से पहले रामलीला मैदान में जनसभा होगी। इसमें अश्विनी वैष्णव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करेंगे। इसके बाद रामलीला मैदान से चौड़ा रास्ता होते हुए त्रिपोलिया गेट तक करीब सवा किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। भाजपा ने इस आयोजन में 10 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है।

कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

विज्ञापन

सांसद मंजू शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस SIR को लेकर भ्रामक दावों के जरिए जनता में भ्रम पैदा कर रही है और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रही है। भाजपा का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना और मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय बनाना है। पार्टी इसी मुद्दे को लेकर देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है।

भाजपा की रणनीति केवल कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने तक सीमित नहीं है। पार्टी जनसभा और पदयात्रा के जरिए SIR पर अपना पक्ष जनता तक पहुंचाने और कांग्रेस के आरोपों का राजनीतिक जवाब देने की तैयारी में है।

दीपावली के बाजारों का भी रखा ध्यान
पदयात्रा का मार्ग जानबूझकर छोटा रखा गया है। दीपावली के खरीदारी सीजन में परकोटे के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। लंबे मार्च से यातायात, दुकानदारों के कारोबार और आमजन की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे में रामलीला मैदान से त्रिपोलिया गेट तक का सीमित मार्ग तय किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झुंझुनूं में मिक्सर मशीन में दौड़ा था करंट: आठ मजदूरों की गई जान, पूर्व सीएम गहलोत समेत इन्होंने उठाया सवाल

मंडल और वार्ड स्तर से जुटेंगे कार्यकर्ता
तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक हो चुकी है। इसमें मंजू शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं जयपुर संभाग प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी, विधायक कालीचरण सराफ, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, अभियान के प्रदेश संयोजक रामलाल शर्मा और जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में विधानसभा, मंडल और वार्ड स्तर तक भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारियां तय की गईं। मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों और वार्ड प्रभारियों को कार्यकर्ताओं को जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। मंजू शर्मा लगातार बैठकों के जरिए तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें