फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मोदी सरकार के 12 साल पर राजस्थान के सरकारी मंदिरों में महाआरती, सीएम भजनलाल करेंगे पूजा

Wed, 10 Jun 2026 07:22 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आज राजस्थान के सरकारी मंदिरों में महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में शामिल होंगे, जबकि जिलों में मंत्री और जनप्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।
 

विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजस्थान में बुधवार को बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान के तहत प्रदेशभर के प्रमुख देवस्थान विभाग के मंदिरों में महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में महाआरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकसित भारत के संकल्प के लिए प्रार्थना करेंगे। वहीं सभी जिलों में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा जनप्रतिनिधि प्रमुख मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सरकार और भाजपा का दावा है कि यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। इसके माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढें- Jaipur Factory Fire: पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट अब तक आठ की मौत; घर में चल रहा था अवैध कारखाना

धौलपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, पाली, बूंदी, टोंक, भरतपुर, बीकानेर, बाड़मेर, अलवर और अन्य जिलों के प्रमुख मंदिरों में भी सामूहिक महाआरती और विशेष पूजा-अर्चना आयोजित होगी, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

प्रदेश में 5 से 21 जून तक चल रहे इस विशेष अभियान के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, साइकिल रैली, जनसुनवाई, चौपाल, योग कार्यक्रम और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न आयोजन भी किए जा रहे हैं। भाजपा इसे विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास बता रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें