फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: भाजपा नेता चंद्रशेखर की मां जयंती देवी तिवारी का निधन, परिचितों में शोक की लहर

Sat, 16 Nov 2024 10:10 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: राजस्थान के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर की मां जयंती देवी तिवारी का निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
दिवंगत जयंती देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर की माता जयंती देवी तिवारी का देवलोक गमन हो गया। वर्तमान में चंद्रशेखर तेलंगाना में भाजपा के संगठनात्मक कार्य में नियुक्त हैं।

विज्ञापन


जयंती देवी तिवारी ने अपने जीवन में सादगी और सेवा का परिचय दिया। उनके निधन से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। भाजपा के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान पर किया जाएगा। शोक संदेश व्यक्त करने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

कौन हैं चंद्रशेखर
चंद्रशेखर राजस्थान में आने से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे पहले काशी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। साल 2014 में चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर बनारस सीट को जीतने की बड़ी पटकथा लिखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें