फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसलपुर में पानी की आवक घटी, जलस्तर 314.5 मीटर पहुंचा; राजस्थान में बारिश का दौर रहेगा कमजोर

Thu, 20 Aug 2026 06:36 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में मानसून कमजोर रहने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक घट गई और जलस्तर 314.5 मीटर पहुंच गया। गुरुवार को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है।

विज्ञापन
बीसलपुर बांध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं। गुरुवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच बीसलपुर बांध में पानी की आवक घट गई है और बांध का जलस्तर 314.5 मीटर के आसपास पहुंच गया है। बांध में फिलहाज 1200 क्यूसेक के आस-पास पानी की आवक हो रही है। कुद दिन पहले यह आवक 3 हजार क्यूसेक से ज्यादा थी। प्रदेश के छोटे-बड़े बांधों की स्थिति की बात करें तो 693 बांधों में से 208 तो पूरी तरह खाली हैं। वहीं 446 बांधों में थोड़ा पानी है और महज 39 बांध पूरी तरह भरे हैं। 

विज्ञापन


एक सप्ताह तक मानसून कमजोर
इधर मानसून की बेरुखी चिंता बढ़ा रही है।  पिछले 24 घंटे में बांसवाड़ा में करीब एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूंबर में भी हल्की बारिश हुई।  मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। हालांकि 21 से 23 अगस्त के बीच बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों के साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
यह भी पढें- राजस्थान में स्कूलों को लेकर सियासत तेज: सीजेपी के आशुतोष करेंगे स्कूलों का दौरा, शिक्षा मंत्री को दी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

आज जयपुर के आस-पास बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। इससे जुड़ा सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान के आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से 20 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आगामी दिनों में बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। 20 से 23 अगस्त के दौरान जयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें