फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जयपुर पहुंचते ही भाजपा विधायक ने खोले बंगाल के ‘सीक्रेट’, बोले- राज्य में फर्जी दस्तावेजों का नेटवर्क

सार

Jaipur: पश्चिम बंगाल के सुनारपुर उत्तर से भाजपा विधायक देवाशीष धर जयपुर स्थित सिद्ध पीठ धाम पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बंगाल की राजनीति, कानून व्यवस्था, घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क को लेकर कई बड़े दावे किए। 
विज्ञापन
संत कमलेश जी महाराज से मिलते पश्चिम बंगाल के विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में सिद्ध पीठ धाम पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे पश्चिम बंगाल के सुनारपुर उत्तर से विधायक देवाशीष धर ने संत कमलेश जी महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने से पहले भी वे जयपुर आकर गुरुजी का आशीर्वाद ले चुके थे और जीत के बाद दोबारा दर्शन करने का संकल्प लिया था।

विज्ञापन


जीत से पहले मिला था आशीर्वाद
देवाशीष धर ने कहा कि उन्होंने कभी व्यक्तिगत सफलता की कामना नहीं की, बल्कि हमेशा यही प्रार्थना की कि उनके माध्यम से करोड़ों लोगों का भला हो सके। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने पहले ही जीत का आशीर्वाद दिया था और अब आगे भी बड़ी जिम्मेदारियों के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


बंगाल की राजनीति पर साधा निशाना
बंगाल की राजनीति और चुनावी माहौल पर बोलते हुए विधायक ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में राज्य में बेरोजगारी, उद्योगों की कमी और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती रही है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे और राजनीतिक हिंसा आम हो चुकी थी।

फर्जी दस्तावेज और घुसपैठ का आरोप
देवाशीष धर ने कहा कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती थी। उनके अनुसार, चुनाव के दौरान लोगों ने स्वतः भाजपा को समर्थन दिया क्योंकि वे भय और हिंसा से मुक्ति चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय था, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

कानून व्यवस्था होगी पहली प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था को मजबूत करना होगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष तंत्र बनाया जाएगा, ताकि किसी भी समय महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके अलावा रोजगार सृजन, निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया है।

रोजगार और निवेश पर रहेगा फोकस
विधायक ने दावा किया कि अगले पांच वर्षों में बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की योजना है। आईटी, डेटा सेंटर, फिल्म सिटी और नई टेक्नोलॉजी आधारित निवेश पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के समन्वय से बंगाल को औद्योगिक और आर्थिक रूप से नई दिशा दी जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला; भ्रष्टाचार में दोषी साबित होने पर भी नहीं रोक सकते पेंशन, RSRTC के आदेश पर रोक

प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा फायदा
पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे देवाशीष धर ने कहा कि प्रशासनिक अनुभव उन्हें सरकार चलाने और योजनाओं को लागू करने में मदद करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सही नेतृत्व और मजबूत प्रशासन से बंगाल को नई पहचान दिलाई जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें