फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति बनी आकर्षण का केंद्र, अल्बर्ट हॉल पर सीएम करेंगे अनावरण

Mon, 22 Jan 2024 03:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी में व्यापार मंडल और हिंदू मंच के तत्वावधान में राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति का निर्माण किया गया है। कोलकाता से आए कलाकारों ने इस भव्य प्रतिकृति को बनाया है।
विज्ञापन
राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर 35 फीट की भव्य राम मंदिर प्रतिकृति बनाई गई है। कोलकाता के कलाकारों द्वारा बनाई गई इस भव्य प्रतिकृति को ठीक वैसा ही बनाया गया है, जैसा मंदिर अयोध्या में बना है। इसके ठीक सामने भगवान राम की एक प्रतिमा भी बनाई गई है, जिसका अनावरण शाम 5 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा मूर्ति के अनावरण के बाद यहां 11 हजार दीये जलाए जाएंगे और पुष्कर के 51 ब्राह्मणों द्वारा भगवान राम की विशेष आरती की जाएगी। ओम जय जगदीश हरे भजन को बैंड पर बजाकर ख्याति प्राप्त कर चुके प्रिंस एकेडमी के बच्चे कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेंगे। ये बच्चे आज यहां अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें