फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan SOG Action: SI पेपर लीक में सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार, भाई को पास कराने के लिए खरीदा था पेपर

Tue, 09 Jun 2026 08:03 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान एसओजी ने SI भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में 10 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी नागेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने 7.5 लाख रुपये देकर लीक प्रश्नपत्र खरीदा और अपने भाई को परीक्षा में फायदा पहुंचाया था।

विज्ञापन
एसआई पेपर लीक मामले में सहायक लेखाधिकारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान एसओजी ने बहुचर्चित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे सहायक लेखाधिकारी नागेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। नागेश घटना के बाद से फरार था और पंचायत समिति अजीतगढ़ (सीकर) में अपनी ड्यूटी से भी अनुपस्थित चल रहा था।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि जांच में सामने आया कि तत्कालीन आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा से लीक हुए परीक्षा प्रश्नपत्रों और उत्तरों का नेटवर्क कई लोगों तक पहुंचा था। इसी कड़ी में सहायक लेखाधिकारी पुरुषोत्तम दाधीच ने प्रश्नपत्र और उत्तर नागेश कुमार यादव को उपलब्ध कराए थे।

जांच के अनुसार नागेश ने अपने भाई सुरजीत सिंह यादव को एसआई भर्ती परीक्षा में लाभ दिलाने के लिए पुरुषोत्तम दाधीच से 7.50 लाख रुपये में प्रश्नपत्र और उत्तर खरीदे थे। यह सामग्री व्हाट्सएप के जरिए भेजी गई थी। परीक्षा से पहले उत्तरों का अध्ययन करने के बाद सुरजीत सिंह यादव ने हिंदी विषय में 200 में से 190.79 और सामान्य ज्ञान में 200 में से 158.27 अंक हासिल किए तथा मेरिट में 18वां स्थान प्राप्त कर उपनिरीक्षक पद पर चयनित हो गया।

विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan: पीड़िता को सीतापुर से लाया दिल्ली, फिर ढकेल दिया शोषण के दलदल में; नाबालिग की आपबीती ने चौंकाया

एसओजी इससे पहले सुरजीत सिंह यादव को 9 अक्टूबर 2024 और पुरुषोत्तम दाधीच को 2 जून 2025 को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

नागेश कुमार यादव, निवासी हरदास का बास, श्रीमाधोपुर (सीकर), घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसओजी ने सीकर पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि एसआई भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक मामले में अब तक कुल 144 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच अभी भी जारी है और एसओजी पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


 

 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें