फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : पटना से जयपुर के लिए रवाना हुए देवनानी, सीने में दर्द के चलते आईसीयू में भर्ती किया था

Mon, 20 Jan 2025 07:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीने में दर्द की शिकायत के बाद पटना के IGIC के आईसीयू में भर्ती विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी विशेष विमान से जयपुर आने के लिए विशेष विमान से रवाना हो गए हैं। उनके साथ डॉक्टरों की एक टीम भी जयपुर रवाना हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पहले ही दिन विशेष विमान से वापस जयपुर लौटना पड़ा। बिहार विधानसभा में पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत के कुछ ही देर बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की थी, इसके बाद उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया। देवनानी की जांच में अब तक हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं हुई। आईजीआईसी के आईसीयू में हर तरह से प्राथमिक चिकित्सा लेने के बाद वे शाम में चार्टर्ड प्लेन से जयपुर के लिए रवाना हुए। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उन्हें विदा करने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी पहुंचे थे। देवनानी के साथ डॉक्टरों की टीम भी जयपुर रवाना हुई है।

विज्ञापन




विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को सीने में दर्द की शिकायत के तत्काल बाद पटना स्थित पीएमसीएच से सटे इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (IGIC) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति में अब सुधार है। इस बारे में जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के डॉक्टरों को अलर्ट किया गया है। बता दें कि देवनानी सोमवार को पटना में आयोजित 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होने आए हुए थे। 

वे सम्मेलन के शुभारंभ के बाद हुई फोटोग्राफी सेशन के समय  बीमार पड़े। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की, लेकिन अफरातफरी से बचने के लिए विधानसभा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। सभी पीठासीन पदाधिकारियों के साथ तस्वीर खिंचवाने के बाद जब कार्यक्रम में संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में संसद व विधायी निकायों के योगदान’ विषय पर  संवाद चल रहा था, तब देवनानी को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


वहीं, जब ये खबर जयपुर पहुंची तो यहां के डॉक्टरों ने भी पटना के डॉक्टरों से संपर्क किया। जयपुर के डॉक्टरों ने बताया कि  जांच के बाद यह समस्या एसिडिटी के कारण हुई है। शुरुआती जांच में ECG और अन्य परीक्षण किए गए हैं। फिलहाल देवनानी की  हालत स्थिर है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

राजस्थान सरकार हुई सतर्क
राजस्थान सरकार को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, तुरंत हरकत में आ गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फोन पर वासुदेव देवनानी से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वासुदेव देवनानी ने जल्द से जल्द राजस्थान लौटने की इच्छा जताई है इसलिए उनको राजस्थान लाने की तैयारी शुरु हो चुकी है। राज्य सरकार के निर्देश पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दीपक माहेश्वरी और डॉ. गिरधर गोयल को विशेष विमान से पटना भेजा गया है।

नेताओं ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा कि राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय वासुदेव देवनानी जी के अस्वस्थ होने की सूचना अत्यंत दुःखद है। मैं ईश्वर से आदरणीय अध्यक्ष जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व सकुशलता की प्रार्थना करता हूं।
 

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने बताया कि वासुदेव देवनानी को सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। हालांकि, अब उनकी स्थिति चिंताजनक नहीं है और चिकित्सकों के अनुसार, वह ठीक हैं।  राजस्थान और बिहार के राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रही हैं। 

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कौन हैं वासुदेव देवनानी
अजमेर में जन्में वासुदेव देवनानी ने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह एक अकादमिक करियर में आगे बढ़े और उदयपुरा में विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के डीन बने । उनका विवाह  इंदिरा देवनानी से हुआ है। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं।
 

देवनानी आईसीयू में हैं। राजस्थान से उनके साथ आए अधिकारी भी बाहर उनका हालचाल ले रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पॉलिटिकल कैरियर
अजमेर उत्तर के निवर्तमान विधायक वासुदेव देवनानी हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रमुख चेहरा हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में वह अजमेर उत्तर से पांच हजार से भी कम वोटों के अंतर से जीते थे। इससे पहले 2018 में हुए चुनावों में, वासुदेव देवनानी ने 132,947 वैध वोटों में से कुल 67,881 वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की थी। कांग्रेस के उम्मीदवार, महेंद्र सिंह रलावता पर उनकी जीत 8,630 वोटों के महत्वपूर्ण अंतर से हुई।

अजमेर उत्तर के राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव आए। 2013 में, भाजपा के वासुदेव देवनानी कांग्रेस के डॉ. श्रीगोपाल बाहेती को 20,479 वोटों के प्रभावशाली अंतर से पीछे छोड़कर विजयी हुए थे। दूसरी ओर, 2008 का चुनाव बेहद रोमांचक था, क्योंकि वासुदेव देवनानी ने डॉ. श्रीगोपाल बाहेती के खिलाफ सिर्फ 688 वोटों की मामूली बढ़त के साथ सीट हासिल की थी।

देवनानी से जुड़े विवाद
अप्रैल 2015 में देवनानी तब सुर्खियों में आए,जब उन्होंने कहा था कि हमारे बच्चों को केवल महान अकबर के बारे में ही क्यों सीखना चाहिए? महान महाराणा प्रताप के बारे में क्यों नहीं? हमारे बच्चे लगातार विदेशी शासकों, गणितज्ञों, वैज्ञानिकों आदि के बारे में सीख रहे हैं।
विज्ञापन

राजस्थान - फोटो : अमर उजाला



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें