फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कफ सिरप से मौत पर बोले अशोक गहलोत- सरकार तुरंत कार्रवाई करे, ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका क्यों दिया?

Sun, 05 Oct 2025 07:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Cough Syrup Deaths: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौतों पर भजनलाल सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका देना गंभीर लापरवाही है और दोषियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। गहलोत ने स्वास्थ्य योजनाओं की पूर्व सफलता और पारदर्शिता की जरूरत दोहराई।
 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कफ सिरप पीने के बाद बच्चों की मौत के मामलों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। गहलोत ने कहा कि अगर सिरप बनाने वाली कंपनी पहले से ब्लैकलिस्टेड थी, तो उसे सरकारी ठेका कैसे दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि कंपनी के सैंपल फेल हुए हैं, तो सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, ‘बैन लगाना चाहिए और दोषियों को जेल भेजा जाना चाहिए’। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार इस हद तक बढ़ गया है कि अब आम नागरिक की जान की कीमत तक परवाह में नहीं रही।

विज्ञापन

 
राजस्थान की स्वास्थ्य योजनाएं पूरे देश के लिए मिसाल थीं
गहलोत ने कहा कि राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी थी। उन्होंने याद दिलाया कि उनकी सरकार के समय निशुल्क दवा योजना और चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी नीतियां लागू की गईं, जिन्होंने देशभर में मॉडल स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में पच्चीस लाख रुपये तक का बीमा, एमआरआई, सीटी स्कैन, ऑपरेशन और ब्लड टेस्ट तक फ्री थे। यह किसी राज्य या देश में नहीं था। केंद्र सरकार को इन योजनाओं का विश्लेषण करना चाहिए और पूरे देश में लागू करना चाहिए।
विज्ञापन

 
आज राजस्थान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की जो छवि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनी थी, वह अब दागदार हो रही है। उन्होंने कहा कि अलवर, भरतपुर, सीकर जैसे जिलों में कफ सिरप से बच्चों की तबीयत बिगड़ने और मौतों की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। गहलोत ने कहा कि सरकार जांच रिपोर्ट का हवाला देकर पल्ला झाड़ रही है, लेकिन जनता जवाब चाहती है। बच्चों की मौत जैसे मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाने की बजाय सरकार मौन है, जो बेहद दुखद है।



यह भी पढ़ें- Syrups Death Case: सिरप से हुई मौतों पर केंद्र सख्त, राज्यों के साथ स्वास्थ्य सचिव की बैठक; दिए ये अहम निर्देश
 
यह स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर विफलता है
गहलोत ने कहा कि यदि सिरप में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई थी, तो तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पहले भी आई ड्रॉप से जुड़ी एक घटना के बाद सरकार ने बैन लगाया था और सख्त प्रोटोकॉल लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि अब जब बच्चों की जान जा रही है, तो कार्रवाई में देर क्यों? सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

 
शिक्षा और स्वास्थ्य सभी के लिए फ्री होना चाहिए
अशोक गहलोत ने कहा कि यदि भारत को विश्वगुरु बनना है तो शुरुआत शिक्षा और स्वास्थ्य की पूर्ण निशुल्कता से करनी होगी। उन्होंने कहा कि जो लोग सक्षम हैं, वे निजी सुविधाएं ले सकते हैं, लेकिन जो गरीब हैं, उनके लिए सरकार को सोशल सिक्योरिटी कवरेज सुनिश्चित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कफ सिरप से मौत मामला: 'पूरी जांच हो, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए', बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें