फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: PK के भाजपा सरकार के दावे पर गहलोत का पलटवार, बोले- भ्रम पैदा कर रहे हैं BJP समर्थक

Fri, 24 May 2024 08:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के उस दावे पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर पर पलटवार किया है। प्रशांत किशोर ने हाल ही में दावा किया था कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत होगी। 400 पार नहीं लेकिन पार्टी 300 पार जरूर जाएगी। 2019 से ज्यादा सीटें भाजपा लाएगी। गहलोत ने कहा कि मतदान में मतदाताओं का मूड भांपने के बाद भाजपा हताश हो गई है। उसने अपने समर्थकों, राजनीतिक विश्लेषकों, अर्थशास्त्रियों और पत्रकारों को भाजपा के पक्ष में भ्रम पैदा करने के लिए लगा दिया है। 

विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनावों को लेकर दावे किए हैं कि तीसरी बार भी देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कांग्रेस के मुद्दों पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। प्रशांत किशोर के इन दावों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रशांत किशोर को टैग करते हुए लिखा, "चुनावों में मतदाताओं का मूड भांपने के बाद भाजपा अब पूरी तरह हताश हो चुकी है। भाजपा ने अपने सभी नेताओं और समर्थकों को निर्देश दिया है कि जिस भाषा में वे भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा करते हैं, उसी भाषा का प्रयोग करें और जनता में भाजपा के पक्ष में भ्रम पैदा करें। यही कारण है कि अचानक से सभी राजनीतिक विश्लेषकों, अर्थशास्त्रियों और पत्रकारों की भविष्यवाणियों की बाढ़ आ गई है।"



प्रशांत किशोर पिछले कुछ दिनों से लगातार साक्षातकार के जरिए लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर दावे कर रहे हैं। इसके साथ ही वे यह भी कह रहे हैं कि बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आती है तो पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाकर राज्यों की वित्तीय स्वायत्ता पर लगाम लगा देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें