RAS-प्री परीक्षा 2024 का आयोजन अगले महीने होगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2 फरवरी 2025 को आरएएस प्री करवाने की तारीख तय कर दी है। प्रदेश के 2000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा कुल 733 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हो रही है। इसमें राज्य सेवाओं के लिए 346 और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 387 पद शामिल है।
हर जिले में होगा सेंटर
आरएएस प्री के लिए हर जिले में सेंटर दिया गया है। करीब 2 हजार सेंटर्स के लिए जिलास्तर पर एसपी और कलेक्टर को जिम्मेदारी दी गई है।
पेपर लीक नहीं हो इस पर विशेष फोकस
परीक्षा में पेपरलीक और डमी केंडिडेट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष फोकस रहेगा। इसके लिए पूर्व की भर्तियों में डिबार हुए अभ्यर्थियों की भी सूची सौंपी गई है। परीक्षा में बैठने के लिए RPSC को 6 लाख 76 हजार अभ्यर्थियों के आवेदन मिले हैं।
परीक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट रहेगी। पेपरलीक और गड़बड़ी जैसे मामलों को लेकर निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर डमी कैंडिडेट को लेकर भी त्रिस्तरीय जांच होगी। अभ्यर्थियों की राइटिंग नमूने और बड़ी फोटो से मिलान होगा। प्रवेश पत्र पर वाटर मार्क क्यूआर कोड होगा।