Rajasthan Bypoll Result : अंता उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू होगी। कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और बीजेपी के मोरपाल सुमन में कड़ा मुकाबला है, जबकि निर्दलीय नरेश मीणा समीकरण बिगाड़ सकते हैं। 20 राउंड की गिनती होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Rajasthan Bypoll Result :अब से कुछ घंटों में यह फैसला हो जाएगा कि अंता का ऊंट किस करवट बैठेगा। सुबह 8 बजे अंता में मतगणना शुरू हो जाएगी। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और बीजेपी के मोरपाल सुमन के बीच बताया जा रहा है। निर्दलीय नरेश मीणा जितने ज्यादा वोट लेंगे कांग्रेस को उतना ही बड़ा नुकसान होने की आशंका है। हालांकि इस उपचुनाव में 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन बतौर निर्दलीय नरेश मीणा ही मुकाबले में खड़े नजर आए।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने गुरुवार को पूरे स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। आला अफसरों के साथ दो एडिशनल एसपी, 06 डीएसपी 10 सीआई 15 थानेदार 03 आरएसी कंपनियां, 300 पुलिसकर्मी मतगणना स्थल पर जिम्मा संभाल रहे हैं। अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।