फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जयपुर के सरकारी अस्पताल की चर्चा अमेरिका तक! विदेशी महिला ने कराया 209 डॉलर में ऑपरेशन

Thu, 24 Sep 2026 11:19 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अमेरिका की 28 वर्षीय नागरिक अमेथिस्ट मैकएडोरी पित्त की थैली में पथरी के इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचीं, जहां सर्जिकल यूनिट-5 में डॉ. राजेंद्र बागड़ी के नेतृत्व में दूरबीन विधि से उनकी सफल सर्जरी हुई।
विज्ञापन
अस्पताल की टीम अमेरिकी मरीज के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल की सरकारी चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं का अनुभव अब अमेरिका तक पहुंच गया है। अमेरिका की 28 वर्षीय नागरिक अमेथिस्ट मैकएडोरी पित्त की थैली में पथरी की समस्या के उपचार के लिए जयपुर पहुंचीं। उन्होंने एसएमएस अस्पताल की सर्जिकल यूनिट-5 में दूरबीन विधि से पित्त की थैली की पथरी का ऑपरेशन कराया, जो सफल रहा। उपचार के बाद उनकी हालत बेहतर है और वह स्वस्थ होकर अमेरिका लौट रही हैं।

इलाज से पहले अस्पताल और डॉक्टर के बारे में जुटाई जानकारी

अमेथिस्ट ने भारत आने से पहले सवाई मानसिंह अस्पताल और सर्जिकल यूनिट-5 के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र बागड़ी के बारे में जानकारी जुटाई थी। इसके बाद उन्होंने उपचार के लिए जयपुर के इस सरकारी अस्पताल को चुना। अस्पताल में सरकारी नियमों के तहत निर्धारित शुल्क पर उनका उपचार किया गया।

विज्ञापन

अमेथिस्ट के अनुसार, अमेरिका में इसी तरह की सर्जरी पर करीब 15 हजार अमेरिकी डॉलर तक खर्च हो सकता है। इसके मुकाबले एसएमएस अस्पताल में उनकी सर्जरी का खर्च लगभग 209 अमेरिकी डॉलर रहा। उन्होंने बताया कि भारत आने-जाने, जयपुर में ठहरने और उपचार समेत उनका कुल खर्च भी अमेरिका में केवल सर्जरी पर होने वाले अनुमानित खर्च से कम रहा।

महंगे निजी अस्पताल के बजाय सरकारी अस्पताल का सामान्य वार्ड चुना

अमेथिस्ट ने महंगे निजी अस्पतालों के बजाय एसएमएस अस्पताल के सामान्य वार्ड में रहकर उपचार लेना पसंद किया। दूरबीन विधि से सर्जरी के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अगले ही दिन चलने-फिरने के लिए सक्रिय किया। उनकी रिकवरी संतोषजनक रही और उपचार के बाद वह स्वस्थ हैं। उन्होंने एसएमएस अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों की देखभाल और उपचार व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया। उनके अनुभव ने सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और कम लागत में आधुनिक उपचार की सुविधा की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है।

डॉ. राजेंद्र बागड़ी के नेतृत्व में हुआ ऑपरेशन

सर्जिकल यूनिट-5 में डॉ. राजेंद्र बागड़ी के नेतृत्व में अमेथिस्ट का सफल ऑपरेशन किया गया। उपचार के बाद अब वह अपने देश अमेरिका लौट रही हैं। जयपुर में मिले इलाज के अनुभव को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया है। अमेथिस्ट का मामला यह भी बताता है कि विदेशों में महंगे माने जाने वाले कुछ उपचार भारत में अपेक्षाकृत कम लागत पर उपलब्ध हो सकते हैं। एसएमएस अस्पताल में हुए उनके उपचार का अनुभव अब जयपुर से अमेरिका तक चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें