राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने चलाई समानांतर विधानसभा।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों ने आज धरने के दौरान ही समानांतर विधानसभा लगा दी। विधायक घनश्याम मेहर को स्पीकर की भूमिका दी गई। राजस्थान विधान सभा के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों ने आज धरने के दौरान ही समानांतर विधानसभा लगा दी। विधायक घनश्याम मेहर को स्पीकर की भूमिका दी गई। जिस तरह से विधानसभा के अंदर प्रश्नकाल चला ठीक वैसे ही कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर भी प्रश्नकाल चलाया।
एक-एक कर विधायकों द्वारा सदन में चल रही गतिविधियों के विषय में अध्यक्ष से चर्चा की गई। सरकार के ऊपर कांग्रेस के विधायक हमलावर नजर आए। मॉक पार्लियामेंट में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा से लेकर बीसलपुर बांध की घटना तक को शामिल किया गया। अध्यक्ष ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा।
उधर, सदन के अंदर चल रही असल कार्रवाई में बजट पर आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी जवाब देंगी। इस दौरान दीया कई घोषणाएं भी करेंगी। बजट बहस में जिन विधायकों ने अपने इलाकों को लेकर मांगें रखी हैं, उन्हें भी शामिल किया जा सकता है। वहीं सदन में चार वित्तीय समितियों के गठन किए जाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।