फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कांग्रेस विधायक रफीक खान और रोडवेज के चीफ मैनेजर में जोरदार बहस, वीडियो वायरल

Sun, 30 Mar 2025 07:56 PM IST
सौरभ भट्ट अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में ट्रांस्पोर्ट नगर में रोडवेज बस स्टैंड की जमीन पर काम शुरू करवाए जाने को लेकर रविवार को रोडवेज के चीफ मैनेजर राकेश राय और कांग्रेस विधायक रफीक खान के बीच जोरदार बहस हो गई। अफसर ने विधायक से कहा कि यह सरकारी रास्ता है इस पर से कब्जा खाली करवाइए।
 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक और रोडवेज अफसर में बहस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसपोर्ट नगर में रोडवेज बस स्टैंड शिफ्टिंग की जा रही है और एक अप्रैल से यहीं से बसों का संचालन शुरू होना है। लेकिन, रविवार को इस मामले को लेकर रोडवेज अफसरों और स्थानीय कांग्रेस विधायक रफीक खान के बीच जोरदार बहस हो गई। रोडवेज के अफसर यहां एक अप्रेल से शुरू होने जा रहे ऑपरेशन की तैयारियों में जुटे थे। वहीं, रफीक खान ने उन्हें बिना सूचना दिए रास्ता बंद करने का उल्हाना दिया। इस पर रोडवेज के चीफ मैनेजर राकेश राय ने रफीक खान से कहा कि मुझे आपको बताने की क्या जरूरत है यह जमीन रोडवेज की है। आप इसे कब्जे से खाली करवाइए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भाजपा एमएलए ने विधायक रफीक खान को कहा ‘पाकिस्तानी-पाकिस्तानी’, भड़के नेता प्रतिपक्ष जूली; हंगामा

इस पर रफीक खान भड़क गए और कहा कि आपको बात करने की तमीज नहीं है। यह जमीन सरकार की है किसी के बाप की नहीं है। जवाब में राय बोले यह जमीन रोडवेज की है और इस पर काम चलाने के लिए हमें आपसे पूछने की जरूरत नहीं है। दोनों के बीच बहस का वीडियो वायरल हुआ तो राजस्थान परिवहन निगम के कर्मचारी संगठन ने रफीक पर रोडवेज कर्मियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की।राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन का कहना है कि अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाना रोडवेजकर्मी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल

रोडवेज की जमीन को ऐसे दबंगई से हड़पने का प्रयास किया गया तो रोडवेजकर्मी आंदोलन का रुख करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। विधायक को अधिकारियों से माफी मांगनी चाहिए,  यदि कोई समस्या है तो सरकार के साथ वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए। इधर, बीजेपी से जुड़े कई पदाधिकारी भी सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर रहे हैं।  बीजेपी प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज अपने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- कांग्रेस की सरकार में विधायक रहते आपने खूब अतिक्रमण करवाए भाईजानों के, विधायक आप अभी भी हैं, लेकिन सरकार भाजपा की है। अधिकारी आपकी इस धौंस को नहीं झेलेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें