फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बम की धमकी या हाईजैक की अफवाह? जयपुर एयरपोर्ट पर घंटों मची रही हलचल, विमान की जांच में जुटी टीम

Wed, 14 Oct 2026 11:00 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 को हाईजैक की सूचना के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच शुरू की।

विज्ञापन
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-2030 को सुरक्षा अलर्ट मिलने के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। शुरुआती जानकारी में बम की धमकी की बात सामने आई थी, हालांकि एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि मामले में हाईजैक की कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

आइसोलेशन बे में ले जाया गया विमान, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) ने विमान के साथ यात्रियों के सामान की भी जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया। इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्धारित स्थान पर ले जाया गया।

भारतीय हवाई क्षेत्र के नजदीक मिला सुरक्षा अलर्ट

बताया जा रहा है कि विमान के भारतीय हवाई क्षेत्र के नजदीक पहुंचने के दौरान सुरक्षा अलर्ट मिला था। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को दिल्ली ले जाने के बजाय जयपुर डायवर्ट करने का फैसला किया गया।

अधिकारी ने बताया हाईजैक की अफवाह का मामला

एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि यह बम की धमकी का मामला नहीं, बल्कि हाईजैक की अफवाह थी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच अभी जारी है और फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन

रिपोर्ट लिखे जाने तक एयरपोर्ट प्रशासन और एअर इंडिया की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। सुरक्षा अलर्ट किस वजह से मिला और इसकी वास्तविक वजह क्या थी, इस बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें