जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे के टोल पर गुरुवार को ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पोल में जा घुसा। इसके बाद ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के दौरान ट्रक ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक जयपुर से अहमदाबाद की ओर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जयपुर की ओर से एक ट्रक तेज गति से आया और अंतुलित होते हुए डिवाइडर से टकराकर सीधा टोल के पोल से जा भिड़ा। इससे पहले ही ड्राइवर ने कूद कर जान बचा ली। ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद शुक्रवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
वहीं, टोंक जिले के निवाई में आज अलसुबह कोहरे के कारण बस और डंपर में आमने-सामने भिड़त होने से डंपर चालक की मृत्यु हो गई और 11 लोग घायल हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे झिलाय रोड पर लोक परिवहन की एक बस बौंली की ओर आ रही थी। इसी दौरान झिलाय की ओर जा रहे डंपर से उसकी भिड़त हो गई जिससे चालक रघुनंदन पुत्र रामस्वरूप (55वर्ष) निवासी धुआं कला टोंक की मौत हो गई। तथा बस में सवार 11 लोग घायल हो गए।