फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: घर छोड़कर मुस्लिम अधिकारी के साथ लिव इन में महिला RAS, माता-पिता बोले- 'ये लव जिहाद है'; जानें

Wed, 30 Apr 2025 08:58 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर में एक महिला आरएएस अधिकारी का अपने साथी मुस्लिम आरएएस अफसर के साथ लिव इन रिलेशन में रहने का मामला सामने आया है। महिला अफसर अचानक अपने घर से गायब हो गई। आरएएस के माता-पिता जब थाने पहुंचे तो लिव इन में रह रही महिला अधिकारी ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : Freepik AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की अफसरशाही में भी अब लव जिहाद जैसे आरोप लगने लगे हैं। राजधानी जयपुर में एक महिला आरएएस अफसर के माता-पिता ने यह आरोप लगाया है। दरअसल महिला आरएएस अपने एक मुस्लिम आरएएस मित्र के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने चली गई। महिला अफसर के माता-पिता को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने थाने पहुंचकर महिला से अपने साथ चलने की अपील की लेकिन महिला अफसर ने उनके साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। आरएएस के माता-पिता का कहना है कि उसे बहला-फुसलाकर रखा गया है और यह लव जिहाद है। हालांकि महिला अफसर ने थाने में बताया कि वह अपनी मर्जी से लिव इन में रह रही है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: अजमेर के पालरा औद्योगिक क्षेत्र में कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने जुटी दमकल की गाड़ियां

गौरतलब है कि महिला अफसर के माता-पिता भी सेवानिवृत्त आरएएस अफसर ही हैं। महिला अफसर के घर से अचानक गायब हो जाने के बाद पहले दोनों शिप्रापथ थाने पहुंचे। पुलिस ने जब महिला अफसर को फोन कर उनसे अपने माता-पिता से बात करने का निवेदन किया तो महिला अफसर ने इससे साफ इंकार कर दिया। इसके बाद महिला अफसर शाम को बजाज नगर थाने पहुंची और बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ लिव इन में रह रही है और उससे किसी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं की गई है। उसने यह भी कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ कोई संपर्क नहीं रखना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महिला के पिता ने 28 अप्रैल को बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की कि उनकी बेटी को मुस्लिम अधिकारी अमन खिलेदार बहलाकर अपने साथ ले गया है और इसमें योजनाबद्ध तरीके से उनकी बेटी को अपने धर्म और संस्कृति से दूर करने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें