फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा: जेके लोन अस्पताल के ईसीजी टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, अधिकारियों पर आरोप

Fri, 13 Nov 2026 07:13 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

जयपुर के जेके लोन अस्पताल में कार्यरत ईसीजी टेक्नीशियन सतीश कुमार ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई गई है। सतीश ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें अस्पताल के अधिकारियों पर लगातार 13 दिन ड्यूटी कराने और विरोध करने पर नौकरी खराब करने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सीएचसी परिसर में नर्स के बेटे ने की आत्महत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के जेके लोन अस्पताल में कार्यरत ईसीजी टेक्नीशियन सतीश कुमार ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास घटी। सतीश द्वारा यह कदम उठाए जाने के बाद परिजन उनका शव लेकर सीधे जेके लोन अस्पताल पहुंचे। सतीश ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों पर प्रताड़ना और जबरन लगातार काम कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप
सतीश कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि अस्पताल प्रशासन द्वारा उनसे लगातार 13 दिनों तक जबरन ड्यूटी करवाई जा रही थी। सतीश के अनुसार, जब उन्होंने लगातार ड्यूटी लगाने का विरोध किया तो उन्हें नौकरी खराब करने की धमकी दी गई। उन्होंने अपने पत्र में नर्सिंग अधीक्षक मोहनलाल बेरवा और नवीन शर्मा पर प्रताड़ित करने का सीधा आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट के मुताबिक, सतीश ने इस प्रताड़ना के संबंध में अस्पताल अधीक्षक निर्मला शर्मा से भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद उन्हें कोई राहत नहीं मिली और शिकायत करने पर उन्हें नौकरी छोड़ने या चुपचाप ड्यूटी करने की बात कही गई। सतीश ने सुसाइड नोट में इन तीनों जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की स्पष्ट मांग की है।
विज्ञापन


परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
सतीश ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी पूजा से माफी मांगते हुए बच्चों की परवरिश और उनका ध्यान रखने की अपील की है। मृतक के साले सूरज ने बताया कि सतीश की लगातार दिन और रात की ड्यूटी लगाई जा रही थी। अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के छुट्टी पर चले जाने के कारण सतीश को लगातार नाइट ड्यूटी करनी पड़ रही थी।

सूरज के अनुसार, सतीश ने अधिकारियों से किसी दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाने का अनुरोध किया था, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी और नौकरी छोड़ने की बात कही। इस घटना के बाद परिजनों ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें