फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: फर्जी गेमिंग कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; खातों में मिला एक करोड़ से ज्यादा का लेन-देन

Sat, 08 Aug 2026 06:15 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: जयपुर में फर्जी गेमिंग कॉल सेंटर के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के बैंक खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन मिले हैं।
विज्ञापन
जयपुर में साइबर ठगी का भांडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिप्रा पथ थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने भांकरोटा में संचालित एक फर्जी गेमिंग कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा किया है। यह गिरोह लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी का शिकार बनाता था।
विज्ञापन


1930 पोर्टल पर मिली शिकायतों से खुला ठगी का राज
सीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों से आठ शिकायतें दर्ज मिलीं। एक शिकायत में 2.50 लाख रुपये की ठगी की बात सामने आई थी। इसके बाद बैंक खातों के विश्लेषण में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन सामने आए।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेड़वा, बाड़मेर निवासी रमेश कुमार (25) और पप्पूराम (25), जोधपुर निवासी नैनाराम (35) तथा धोरीमन्ना, बालोतरा निवासी कृष्ण कुमार (24) और प्रवीण कुमार (21) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कॉल डिटेल से फ्लैट तक पहुंची पुलिस
पुलिस को 1930 पोर्टल के माध्यम से जयपुर दक्षिण क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, बैंक खातों की जांच, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर गिरोह के ठिकाने का पता लगाया। पुलिस ने भांकरोटा स्थित कृष्णा सनराइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 205 पर छापा मारकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

'साइबर शील्ड' अभियान में गिरोह पर कसा शिकंजा
राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेशभर में 20 जुलाई से 20 अगस्त तक विशेष 'साइबर शील्ड' अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गठित विशेष टीम ने साइबर सेल के कॉन्स्टेबल प्रभास कानी और सवाई सिंह से मिली सटीक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: जेलर के कमरे में कैदियों की वीडियो कॉल: 'चर्चित 100 दुष्कर्म मामले' के मास्टरमाइंड ने किससे की बात? खुलासा
विज्ञापन


मोबाइल-लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच जारी
शिप्रा पथ थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से जब्त मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। जांच के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संदिग्ध लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें