फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 16 अगस्त को अलवर आएंगे अमित शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात; बारिश से बदला जनसभा स्थल

Sat, 08 Aug 2026 05:35 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Rajasthan News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे करीब 700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। गृह मंत्री शाह सरस डेयरी के नए संयंत्र का शिलान्यास करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा का स्थान बदलकर विजय नगर ग्राउंड कर दिया गया है। उनके दौरे को आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


बारिश ने बदला शाह की जनसभा का प्लान
गृह मंत्री की जनसभा पहले सरस डेयरी परिसर में प्रस्तावित थी, लेकिन बारिश के कारण मैदान में पानी भरने से सभा स्थल बदल दिया गया है। अमित शाह की जनसभा अब विजय नगर ग्राउंड में होगी। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने विजय नगर ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, पार्किंग और आम लोगों के प्रवेश-निकास को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जहां मोदी की सभा हुई, वहीं गरजेंगे शाह
विजय नगर ग्राउंड का राजनीतिक इतिहास काफी महत्वपूर्ण रहा है। इस मैदान पर करीब 12 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी विशाल जनसभा हुई थी। यहां समय-समय पर कई बड़े नेताओं की सभाएं आयोजित होती रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह इससे पहले लोकसभा चुनाव के समय अलवर के हरसोली क्षेत्र में जनसभा कर चुके हैं, लेकिन अलवर शहर में यह उनका पहला दौरा होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेलर के कमरे में कैदियों की वीडियो कॉल: 'चर्चित 100 दुष्कर्म मामले' के मास्टरमाइंड ने किससे की बात? खुलासा
विज्ञापन


शाह के दौरे के बाद आचार संहिता के आसार
गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे को राज्य में होने वाले आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि गृह मंत्री के दौरे के तुरंत बाद प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में भाजपा अलवर में बड़ी जनसभा और विकास योजनाओं की सौगातों के जरिए जिले में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का संदेश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें