फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: कोचिंग संचालक पर दुष्कर्म का आरोप, जबरन देह व्यापार में धकेलने का भी आरोप

Thu, 15 Oct 2026 04:20 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के एक कोचिंग संचालक पर अपनी 27 वर्षीय पूर्व रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और नशीली गोलियां खिलाकर जबरन देहव्यापार में धकेलने का गंभीर आरोप लगा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के कोचिंग संचालक पर अपनी रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन देहव्यापार में धकेलने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया और अश्लील फोटो-वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करता रहा। इस संबंध में पीड़िता ने जयपुर के संबंधित थाने में 22 अगस्त को मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


नौकरी के बहाने बिछाया जाल
पीड़िता के अनुसार वर्ष 2021 के फरवरी महीने में उसने जयपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में नौकरी के लिए आवेदन किया था। कोचिंग के संचालक ने उसे रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम पर रख लिया। लगभग दो महीने बीतने के बाद संचालक ने खुद को अविवाहित बताकर युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने शुरुआती दौर में इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, लेकिन आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझाकर विश्वास में ले लिया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। दिसंबर 2021 से आरोपी पीड़िता को साथ में रखकर लगातार देहशोषण करने लगा।

नशीली दवाएं देकर करवाया देहव्यापार
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने अपने पहले से शादीशुदा होने की सच्चाई बताकर धमकाया। उसने बनाए गए अश्लील फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी पीड़िता को जबरन नींद की गोलियां खिलाकर नशे की हालत में रखता था। वर्ष 2024 में आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर घंटे और दिन के हिसाब से कमरे किराए पर देने का काम शुरू किया। इस दौरान आरोपी ने नशा देकर युवती से कई लोगों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनवाए और देहव्यापार करवाया।
विज्ञापन


झूठे मामले में फंसाने की धमकी
पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी के भाई और उसके एक दोस्त ने भी महिला को अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया। जब बीमार रहने पर महिला ने आरोपियों से दूरी बनाने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोपी ने जान से मारने का डर दिखाकर सादे कागजों पर महिला के जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। इस तरह ब्लैकमेल कर किए जा रहे मानसिक और शारीरिक शोषण से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को सजा दिलाने और न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें