फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के बाद एक्स को मिलाते हैं फोन?

Wed, 06 Aug 2014 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुत से लोग शराब पीने के बाद भूल जाते हैं कि वो किसे फोन कर रहे हैं। वो अक्सर अपने एक्स (पूर्व प्रेमी या प्रेमिका) को फोन कर देते हैं। कई बार इस बात का उन्हें नुकसान भी हो जाता है।
विज्ञापन


जयपुर के एक होनहार ने एक ऐसी मोबाइल एप्लीकेशन बनाई है जो ज्यादा पी लेने के बाद आपको ये सब करने से रोकेगी। एप बनाने वाले सौरव लशकारी को उनके इस प्रयोग के लिए काफी सराहना मिल रही है।

आईआईटी दिल्ली में चार साल की पढ़ाई के दौरान उन्हें इस तरह के कई अनुभव देखने को मिले। वे बताते हैं कि,"हमारे कॉलेज में जो लड़के ज्यादा पीते थे उनको टैंकर कहा जाता था। मुझे पता था कि उन्होंने क्या दिक्कतें होती हैं और इसी से मुझे एप बनाने की प्रेरणा मिली।"
विज्ञापन


उन्होंने इस एप को नाम दिया है ड्रंक चेक। इस एप को नोकिया के एप रियलटी शो में पहला पुरुस्कार भी मिला है। सौरव ने बताया कि,"मैं हॉस्टल में चार साल रहा और लोगों को परेशान देखा, तीसरे साल में फ्रांस भी गया वहां भी मुझे ये परेशानी दिखी। लोग अक्सर अपनी एक्स को फोन कर देते हैं।"

सौरव बताते हैं कि,"जब आप पार्टी में जाते हैं तो बस आपको अपना एप एक्टिव करना है। दो लिस्ट हैं एक ब्लैक लिस्ट औऱ एक व्हाइट लिस्ट। ब्लैक लिस्ट वालों को आप नशे में कॉल नहीं कर पाएंगे और व्हाइट को कर पाएंगे।"

वे बताते हैं कि,"ये आप आपकी सारी बातचीत भी रिकॉर्ड कर लेगी ताकि अगले दिन आपको पता चल जाए कि आपने रात में किससे क्या बात की। ये आपकी सारी गतिविधियों की भी एक लिस्ट बना लेता है।"
विज्ञापन


सौरव ने कहा कि"मैं नहीं पीता लेकिन मैंने ये एप बनाई है। ये रोजमर्रा में इस्तेमाल आने वाली चीज तो नहीं है लेकिन यकीनन कुछ लोगों को इससे फायदा होगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें