फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: श्रीगंगानगर के बड़े ज्वेलर और उनके सहयोगियों के यहां आईटी का छापा, मिल सकता है करोड़ों की काला धन

Fri, 10 Mar 2023 10:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर के बड़े ज्वेलर सुशील अग्रवाल और उनके सहयोगियों के दस ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा। टैक्स चोरी की सूचना पर ये कार्रवाई की गई है। छापामार कार्रवाई के दो से तीन दिन तक चलने की आशंका जताई जा रही है।   
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनकम टैक्स की टीम ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर के प्रमुख ज्वेलर, आढ़तिया उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों के करीब 10 ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई जयपुर से श्रीगंगानगर पहुंची आईटी टीम स्थानीय आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से कर रही है। 

विज्ञापन


छापेमारी का निशाना बने ज्वेलर और आढ़तिया के खिलाफ आयकर चोरी की सूचना काफी समय से विभाग के पास पहुंच रही थी। सूचनाओं के प्राथमिक जांच में सही पाए जाने के बाद विभाग ने छापेमारी की शुरुआत की है। आईटी विभाग की ये कार्रवाई के 2 से 3 दिन तक चलने के आसार हैं। 

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक आयकर छापे की कार्रवाई श्रीगंगानगर के सुशील अग्रवाल और उनके कारोबारी, सहयोगियों और रिश्तेदारों के यहां हो रही है। शहर के प्रमुख ज्वेलर के ठिकानों और कृषि उपज मंडी में छापेमारी की कार्रवाई की खबर जंगल की आग की तरह फैली और सोने चांदी के कारोबारियों, जौहरियों में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि छापेमारी का निशाना बने करदाता धन के कैश में लेनदेन और प्रॉपर्टी में निवेश से भी जुड़े हैं। आईटी की कार्रवाई में करोड़ों की काली कमाई उजागर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें