फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अफसरों के तबादले: भरतपुर के नए एसपी होंगे श्याम सिंह, देवेंद्र बिश्नोई को बीकानेर में आरएसी थर्ड बटालियन की जिम्मेदारी

Thu, 27 Jan 2022 07:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

देवेंद्र पहले भी आरएसी थर्ड बटालियन में कमांडेंट के पद पर रह चुके हैं। पिछले साल जनवरी में ही उन्हें भरतपुर का एसपी बनाया गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने गुरुवार को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। भरतपुर एसपी देवेंद्र बिश्नोई को बीकानेर के आरएसी की थर्ड बटालियन की जिम्मेदारी एक बार फिर दी गई है। उनकी जगह श्याम सिंह को भरतपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया है। बिश्नोई पहले भी आरएसी थर्ड बटालियन में कमांडेंट पद पर रह चुके हैं। पिछले साल जनवरी में ही उन्हें आरएसी थर्ड बटालियन से हटाकर भरतपुर एसपी बनाया गया था। वे एक बार फिर उसी पद पर गए हैं।
विज्ञापन


बतादें कि पिछले दिनों बिश्नोई का ट्रांसफर आरएसी की पांचवीं बटालियन जयपुर में किया गया था। बाद में सरकार ने आदेश निरस्त कर दिया। अब दो दिन बाद नया आदेश जारी कर उन्हें बीकानेर भेजा गया है। बिश्नोई ने आरपीएस के रूप में भी बीकानेर में काम किया है, वे यहां सीओ सदर भी रहे हैं। साथ ही उनका परिवार भी बीकानेर में रहता है। माना जा रहा है कि उन्हें बीकानेर में रहना पसंद है, वे जयपुर नहीं जाना चाहते थे। इस कारण सरकार ने उनके तबादले का आदेश निरस्त कर दिया। साथ ही दूसरा आदेश जारी कर आरएएसी में वापस भेज दिया। वे दो-तीन दिन में वहां जाकर पदभार ग्रहण कर लेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें