पाकिस्तान सीमा से सटे जैसलमेर जिले के पुलिस अधीक्षक रहते गाजी फकीर की हिस्ट्रीशीट खोलकर चर्चा में रहे आईपीएस पंकज चौधरी अब निजी जिंदगी के कारण विवाद में आ गए हैं।
उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई कि पंकज एक महिला आईपीएस के साथ लिव-इन में रहते हैं। उन्होंने आयोग से न्याय दिलाने की मांग की है। सुधा अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ आयोग पहुंची थीं। सुधा ने शिकायत में कहा है कि पंकज जिस महिला के साथ रह रहे हैं, उससे उनके बच्चे भी हैं।
महिला आए दिन सुधा को धमकियां दे रही है। पंकज पर आरोप है कि संबंधित महिला ने पंकज के साथ शादी भी कर ली है और इसके बाद से पंकज और वो महिला उनपर तलाक लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।