फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: खाटूश्यामजी मंदिर में भगदड़ मामले में जांच शुरू, संभागीय आयुक्त ने घटनास्थल का लिया जायजा

Sat, 27 Aug 2022 09:50 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

संभागीय आयुक्त ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं उन्होंने आम जनता से अपील की कि जो व्यक्ति इस घटना को लेकर अपना पक्ष रखना चाहे वह जयपुर स्थित कार्यालय आ सकते हैं।
विज्ञापन
खाटूश्याम में भगदड़ के लिए जांच शुरू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाटूश्यामजी मंदिर के अंदर भगदड़ में तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस मामले में गहलोत सरकार ने जांच कमेटी गठित की थी। इस मामले में जांच अधिकारी संभागीय आयुक्त विकास सीतारामजी भाले शुक्रवार को खाटूश्यामजी पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार संभागीय आयुक्त के दौरे के दौरान जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने उन्हें घटनास्थल और सम्पूर्ण व्यवस्था की जानकारी दी। संभागीय आयुक्त ने कस्बेवासियों, व्यापारियों और प्रबुद्धजनों से भी श्याम मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।


संभागीय आयुक्त ने मचे भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जो व्यक्ति इस घटना को लेकर अपना पक्ष रखना चाहे वह जयपुर स्थित कार्यालय में आगामी 15-20 दिन तक आ सकते हैं। इससे पूर्व संभागीय आयुक्त के खाटूश्यामजी मेला कंट्रोल कार्यालय पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

विज्ञापन

बता दें कि आठ अगस्त को भगदड़ मचने से महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस मामले में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। मंदिर कमेटी पदाधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। हादसे की जांच होने तक दांतारामगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार और रींगस सीओ सुरेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें