फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagore: घायल मरीज से डॉक्टर और पुलिस पूछती रही सवाल, परेशान होकर उसने कहा- इलाज कब करोगे

Wed, 16 Mar 2022 06:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर में एक ट्रेलर विद्युुत पोल से जा भिड़ा। हादसे में एक बाइक सवार महिला और ट्रेलर चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
नागौर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के सरकारी अस्पताल में संवेदनहीनता देखने को मिला। एक सड़क हादसे का घायल मरीज अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर, पुलिस और पत्रकार उससे हादसे की जानकारी लेते रहे। जिसके बाद मरीज ने खीझ कर कहा कि सिर्फ पूछते रहोगे या इलाज भी करोगे।

विज्ञापन

जिले में एक ट्रेलर बाइक को बचाने के चक्कर में विद्युत पोल से जा टकराया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ क्योंकि उस समय बिजली नहीं थी। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला घायल हो गई। वहीं ट्रेलर चालक के पैरे में भी चोटें आईं। रोडवेज के एक ड्राइवर ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय में घायल मरीज का इलाज करने के बजाय डॉक्टर उससे दुर्घटना की जानकारी लेने लगे। ट्रेलर चालक दर्द के मारे बैठा भी नहीं पा रहा था। फिर पुलिस ने ट्रेलर चालक से पूछताछ की। उसके बाद पत्रकार साथी ने जब पूछना शुरू किया तो टेलर के चालक का सब्र का बांध टूट गया। वह दर्द से कराहते हुए बोला-'लोग बार-बार पूछ रहे हो कुछ इलाज तो करो पहले।'

राजस्थान रोडवेज के परिचालक रामरतन इनानिया और जगदीश डिडेल बताया कि वह बस का फिटनेस चेक करवाने के लिए डिपो से आरटीओ ऑफिस की तरफ आ रहे थे, जैसे ही हम सलेऊ चौराहा के पास पहुंचे, वहां पर देखा कि ट्रेलर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त है। जिसके बाद एक महिला और ट्रेलर चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया। ट्रेलर चालक हेमराज पुत्र दुदाराम निवासी अजमेर और मोटरसाइकिल सवार महिला गुलाबी देवी पत्नी गोपाल राम निवासी जानेवा को रोडवेज बस में बैठाकर अस्पताल में लाए, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें