फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने देश के लिए इकलौता बेटा खोया है, पाक को दें कड़ा जवाबः शहीद के पिता

Wed, 23 Nov 2016 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
मैंने देश के लिए अपना इकलौता बेटा खोया है, अब भारत को चाहिए कि वो पाकिस्तान को इसका करारा जवाब दे। आंखों में आए आंसुओं को पोंछते हुए शहीद प्रभु सिंह के पिता की जुबान से बार बार यही शब्द निकल रहे थे।
विज्ञापन


राजस्‍थान के जोधपुर निवासी सेना में रायफलमैन रहे प्रभु सिंह कल जम्‍मू कश्मीर के मछेल सेक्टर में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उनके साथ अन्य दो जवान और शहीद हुए थे। मंगलवार देर रात जैसे ही प्रभु सिंह का शव घर पहुंचा वहां कोहराम मच गया।

उनके बूढ़े पिता का रो रोकर बुरा हाल था। बूढ़ी मां की आंखें जवान बेटे की लाश देखकर पथरा गई थीं। रोते रोते उनके पिता बस एक बात ही दोहरा रहे थे कि उनके बेटे की शहादत का बदला पाकिस्तान को करारा जवाब देकर लिया जाए। जिस तरह से उनके बेटे को मौत के घाट उतारा गया है उसी तरह से पाकिस्तान को भी इस दर्द का एहसास हो। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बारबंकी के शहीद शशांक कुमार के घर भी मचा कोहराम

- फोटो : ANI
वहीं बारबंकी में भी मछेल सेक्टर में शहीद हुए एक अन्य जवान शशांक कुमार सिंह का शव उनके पैतृक गांव में पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। उनके पिता और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। उनके पिता का यही कहना था कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का माकूल जवाब दिया  जाना चाहिए।

बता दें कि मंगलवार सुबह जब भारतीय सेना के जवान मच्छेल सेक्टर में एलओसी पर पेट्रोलिंग कर रहे थे तब पाकिस्तान की बार्डर एक्‍शन टीम के जवानों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान शहीद हो गए। इनमें से एक जवान के शव के साथ बैट के सिपाहियों ने बर्बरता की हरकत को अंजाम दिया।

बाद में तीनों जवानों के शवों को बरामद कर लिया गया। मामले में सेना की ओर से रक्षामंत्री को इस हमले की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है रक्षामंत्री ने इसका कड़ा जवाब देने का संदेश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें