फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बिल्डर, ज्वेलर, होटल कारोबारियों के 38 ठिकानों पर आयकर का छापा, जानें कहां-कहां हुई कार्रवाई

Fri, 03 Feb 2023 11:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जयपुर के बिल्डर्स और ज्वेलरी कारोबारी समूहों और उनसे जुड़े सहयोगियों, कारोबारियों के 38 ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग को करोड़ों की काली कमाई उजागर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जयपुर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनकम टैक्स चोरी की गुप्त सूचना पर आईटी की इन्वेस्टीगेशन ब्रांच ने जयपुर और गुरुग्राम में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े चार बिल्डर्स, होटल और ज्वेलरी कारोबारी और फायनेंसर के साथ ही उनके रिश्तेदारों, कारोबारी सहयोगियों और पार्टनर्स के 38 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। गुरुवार से यह कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


बिल्डर, ज्वेलर, होटल कारोबारियों पर छापेमारी
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई ज्वेलर, होटल और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़े जुगल किशोर डेरेवाला, मंगलम बिल्डर्स के संचालक एनके गुप्ता और जगतानी ग्रुप के हरीश जगतानी, शिव शक्ति ग्रुप के संचालक राजीव सांघी, आर टेक ग्रुप के राजेश यादव और उसके रिश्तेदारों, कारोबारी सहयोगियों के ठिकानों पर हो रही है। ज्यादातर कारोबारी जुगलकिशोर डेरेवाला और एनके गुप्ता से जुड़े बताए जा रहे हैं।

बड़ी मात्रा में कैश के जरिए लेनदेन की मिली थी सूचना
सूत्र बताते हैं कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इन कारोबारी समूहों के यहां बड़ी मात्रा में प्रॉपर्टी और अन्य कारोबार कैश लेनदेन के जरिए करने की सूचनाएं मिल रही थीं। जिनका वेरिफिकेशन करवाने के बाद इन पर नजर रखी गई। सूचनाएं सही मिलने पर छापेमारी का फैसला लिया गया। विभाग के अधिकारियों को 10 से ज्यादा लॉकर्स की चाबियां और बड़ी मात्रा में नकदी भी हाथ लगी है। कैश का लेजर बुक्स से मिलान किया जा रहा है। छापेमारी में प्रॉपर्टी और निवेश संबंधी कई डॉक्यूमेंट्स और पैसों के लेनदेन के कागजात भी हाथ लगे हैं। जिसका डिटेल में एनालिसिस और रिव्यू किया जाएगा।
विज्ञापन


एक कारोबारी का विदेश में भी कारोबार
एक कारोबारी हरीश जगतानी का विदेश में भी कारोबार काफी फैला होने की जानकारी सामने आई है। अफ्रीकी देश कांगों में हरीश जगतानी की एयरलाइन कंपनी भी बताई जा रही है। जयपुर में जगतानी बिल्डर्स से कॉन्ट्रैक्ट कर कंस्ट्रक्शन वर्क करवा रहा है। जगतपुर में पिंकवॉक नाम से प्रोजेक्ट मंगलम ग्रुप के साथ मिलकर निर्माणाधीन भी बताया जा रहा है। इसी तरह जुगल किशोर डेरेवाला के भी कई प्रोजेक्ट्स बिल्डर्स के साथ करार के आधार पर तैयार करवाए जा रहे हैं।

जयपुर में इन इलाकों में ठिकानों पर कार्रवाई
जयपुर में कार्रवाई सी-स्कीम, टोंक रोड, तख्तेशाही रोड, मालवीय नगर, जगतपुरा, मासनरोवर, बनीपार्क, सांगानेर, ब्रह्मपुरी, विद्याधर नगर, सीतापुरा इंडस्ट्रीयल एरिया समेत कई इलाकों में हो रही है। यह कार्रवाई अगले दो-तीन दिन तक जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। आईटी अधिकारियों को बड़ी मात्रा में काली कमाई उजागर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें