फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को स्कूली बस्ते में रखने की तैयारी!

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की जीवनी राजस्थान के बच्चों को पढ़ाई जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


राजस्थान के शिक्षा मंत्री काली चरण सराफ ने कहा कि वे मोदी की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी।

इधर, कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया है। सूत्रों ने बताया आने वाले शिक्षा सत्र में तीसरी से छठवीं कक्षा के बच्चों को नरेंद्र मोदी की जीवनी पढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मोदी की जीवनी पढ़कर बच्‍चों की बढ़ेगी संघर्ष शक्ति

सराफ के अनुसार मोदी का जीवन परिचय पढ़कर बच्चों में आगे बढऩे को लेकर संघर्ष शक्ति बढ़ेगी। उनके अनुसार मोदी कठिन राह पर चलकर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

वसुंधरा सरकार के इस फैसले पर विरोधी स्वर भी तेज होने लगे हैं। कांग्रेस ने इसका विरोध करना शुरू भी कर दिया। कांग्रेस के अनुसार मोदी की जीवनी पढ़ाकर भाजपा बच्चों में नफरत का बीज बो रही है।

राजस्थान कांग्रेस की प्रवक्ता अर्चना शर्मा कि बच्चे देश की दिवंगत हस्तियों के बारे में पढ़ते आ रहे हैं, लेकिन यह पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और जीवित मुख्यमंत्री की जीवनी बच्चों को पढ़ाई जाएगी। पाठ्यक्रम में मोदी का जीवन परिचय शामिल करने का कोई तुक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें