फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में रेस्तरां, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई की दुकानें खोलने की छूट

Fri, 15 May 2020 11:19 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला

सार

  • राजस्थान में रेस्तरां, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई की दुकानें खोलने की छूट
  • एसी-कूलर, टीवी, ऑटोमोबाइल्स जैसे सामानों की दुकानें खुलेंगी
  • राज्य में कर्फ्यू वाले इलाकों में लगे रहेंगे प्रतिबंध
विज्ञापन
अशोक गहलोत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार तीन बार लॉकडाउन लगा चुकी है, यहां तक कि पिछले वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 4.0 के भी संकेत दिए हैं। लॉकडाउन 3.0 की अवधि अब बस खत्म ही होने वाली है कि राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार ने राज्य में रेस्तरां, इलेक्ट्रॉनिक और मिठाई की दुकानें खोलने की छूट दे दी है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार देर रात ये आदेश जारी किया और जानकारी दी कि राज्य में गुरुवार यानि 14 मई से हार्डवेयर, निर्माण सामग्री, एसी-कूलर, टीवी, ऑटोमोबाइल्स जैसे सामानों की दुकानें खोली जा सकती हैं।

हालांकि राज्य के कर्फ्यू या फिर रेड जोन वाले इलाकों में पहले की तरह ही प्रतिबंध लागू रहेंगे, वहां पर ये छूटें नहीं दी जाएंगी। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आर्थिक गतिविधियों के खुलने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक 18 मई से दिल्ली में कई आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें