फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला; बोले- PM ने राजस्थान के सांसदों के पंख काट रखे

Fri, 15 Sep 2023 10:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम ने तो राजस्थान के सांसदों के पंख काट रखे हैं, जल्द ही लालसोट आकर राहुल गांधी ईआरसीपी की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने राजस्थान के 25 एमपी की बोलने की हिम्मत नहीं है। उनके पंख काट दिए हैं। जिन्होंने हमको विधायक और मंत्री बनाया। उस जनता के लिए बीजेपी नेता कहते हैं कि हम उनको रेवड़िया बांट रहे हैं। 

विज्ञापन


मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि हम कोई पाकिस्तान के लोगों को फ्री योजनाओं का लाभ नहीं बांट रहे, हम हमारे लोगों को बांट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो ERCP के नाम से बात ही नहीं करते और जो राजस्थान के 25 सांसद हैं, उनमें से एक की भी मजाल नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी से कह सकें कि इस ERCP को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया जाए। उन सबके पंख काट रखे हैं। बिना पंख के सांसद हैं। 

राज्य के चिकित्सा और स्वास्थ्य  मंत्री परसादी लाल मीणा ने शुक्रवार को लालसोट के डिडवाना गांव में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में महंगाई राहत सम्मेलन में हिस्सा लिया। जिसमें युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक पटेल के नेतृत्व में महंगाई राहत सम्मेलन के तहत लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया। मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा जारी अन्नपूर्णा योजना के तहत फूड पैकेट, महिलाओं को स्मार्ट फोन और पेंशन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपकर कर योजनाओं से लाभान्वित किया। इस दौरान सैकड़ों महिला-पुरुषों को संबोधित करते हुए मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने लोगों को महंगाई से राहत देने का काम किया है। सरकार ने अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीब लोगों को फूड पैकेट वितरित किए। वहीं, महिलाओं और बालिकाओं को स्मार्टफोन बांटे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईआरसीपी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही लागू करेंगे। उनकी हिम्मत नहीं है, जो ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर दे। परियोजना के लिए हमने 23000 करोड़ रुपये दे दिए और भी बजट स्वीकृत करेंगे। हमारे घोषणा पत्र में भी यह एजेंडा होगा। 

जल्द ही लालसोट के बगड़ी गांव में राहुल गांधी आकर ईआरसीपी की घोषणा करेंगे
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है, जल्द ही लालसोट के बगड़ी गांव में राहुल गांधी आकर ईआरसीपी की घोषणा करेंगे। ईआरसीपी को राजस्थान सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा पीएम ईआरसीपी की राष्ट्रीय परियोजना के नाम से बात ही नहीं करते और राजस्थान के 25 एमपी में से एक भी आदमी ऐसा नहीं है, जो प्रधानमंत्री मोदी से जाकर यह कह दे कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना बनाया जाए। बिना पंख के एमपी हैं। जिनके कोई पंख नहीं है। इनमें बोलने की हिम्मत ही नहीं है। यह पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों का मामला है।

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल ने  कहा कि हम लोगों को राहत देने का काम कर रहे हैं। बीजेपी वाले कुछ भी नहीं बोल रहे हैं कि यह योजनाएं सही हैं या गलत हैं। उनके मन में पाप है। मोदी जी राजस्थान में कह गए कि राज्य सरकार रेवड़िया बांट रही है, लेकिन जिन्होंने हमको बनाया, हम उन्हीं को बांट रहे हैं। हम कोई पाकिस्तान के लोगों को नहीं बांट रहे हैं। हमारी जनता को बांट रहे हैं। हमारी जनता की सुविधाओं के लिए बांट रहे हैं, ताकि लोगों को महंगाई से राहत मिल सके।

मंत्री मीणा ने कहा कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद से ही मैं छह बार एमएलए बना और मुझे आपकी बदौलत ही यह पहचान मिली है। अगर आप मुझे जीता कर नहीं भेजते, तो मुझे जयपुर में कोई नहीं जानता और मैंने लोगों की ईमानदारी से सेवा की है। तब जाकर ही यहां के लोगों ने मेरे ऊपर विश्वास करके मुझे छह बार एमएलए बनाया है। अगर मैं गलत काम करता तो इतने बड़े विभागों का भी मुझे पदभार नहीं मिलता। यह सब आप लोगों के आशीर्वाद से ही हुआ है। जो बेईमान लोग थे, वह एक बार ही विधायक बने हैं। उन्हें दोबारा बनने का मौका ही नहीं मिला है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोलियम पर वैट ज्यादा, वह वैट कम करेंगे तो हम भी कर देंगे-परसादीलाल
मंत्री परसादी लाल मीणा बोले-पेट्रोल-डीजल की रेट तो भारत सरकार ने बढ़ाई है। वह रेट कम करे। मध्य प्रदेश में राजस्थान से ज्यादा वैट है। प्रधानमंत्री और भाजपा वाले पहले उनसे कह कर वैट कम करवाएं, हमने पहले भी दो बार वैट कम कर दिया है। एमपी ने एक बार भी वैट नहीं घटाया है। उनका वैट हमसे ज्यादा है। अगर वह वैट कम करेंगे, तो हम भी वैट कम कर देंगे, हमें कहां दिक्कत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें