अजमेर जिले के मसूदा तहसील में गुरुवार को पीपलाज गांव में दो समुदायों के लोग आमने—सामने हो गए। आपस में मारपीट के बाद तनाव बढ़ा तब सूचना मिलने पर ब्यावर सदर थाना पुलिस का जाब्ता और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। आपसी समझाइश के बाद मामला शांत करवाया।
थानाधिकारी रविन्द्र सिंह खींची ने बताया कि पीपलाज गांव की सार्वजनिक हथाई पर पिछले दो दिन से चीता मेहरात समाज के लोग नमाज अदा करने गए थे। जहां कुछ स्थानीय लोगों ने इस पर एतराज जताते हुए विरोध किया। झगड़े की सूचना पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलते पर थानाप्रभारी रविंद्र सिंह और उच्चाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। उपखण्ड अधिकारी ने भी वहां पहुंचकर हालात की जानकारी ली।
इसके बाद दोनों पक्षों को समझाईश कर शांत करवा दिया। उनसे लिखित में राजीनामा भी करवाकर पाबंद कर दिया गया है। थानाप्रभारी खींची ने बताया कि फिलहाल गांव में शांति है। लेकिन एहतियात के तौर पर वहां पुलिस तैनात की गई है।