RGHS Rajasthan :जयपुर में डॉक्टर सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाएं चरमारा सकती हैं। आईएमए ने चेतावनी दी है कि सरकार ने जल्द हस्तक्षेप नहीं किया तो निजी स्वास्थ्य सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए प्रभावित हो सकती हैं।
RGHS Rajasthan :एक चिकित्सक की गिरफ्तारी से शुरू हुआ विवाद अब राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा असर डालने की स्थिति में पहुंच गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने साफ संकेत दे दिए हैं कि यदि सरकार ने जल्द हस्तक्षेप नहीं किया तो निजी स्वास्थ्य सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए प्रभावित हो सकती हैं।
आईएमए का कहना है कि योजना में लंबे समय से भुगतान में देरी, क्लेम्स के मनमाने रिजेक्शन, पेनल्टी और एम्पैनलमेंट में पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं, जिन पर अब तक ठोस सुधार नहीं हुआ।
सरकार के सामने रखी गईं शर्तें
आईएमए ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कई अहम मांगें रखी हैं—
-डॉ. सोनदेव बंसल की तत्काल बिना शर्त रिहाईसमाधान मिलने तक सेवाएं स्थगित
आईएमए ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक इस योजना के तहत सेवाएं स्थगित रखी जाएंगी। साथ ही, यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो राज्यभर के चिकित्सा संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।