राजस्थान में दुष्कर्म के आरोपी आईएएस अधिकारी बीबी मोहंती को निलंबित कर दिया गया है। उन पर 22 वर्षीय युवती से यौन शोषण का आरोप लगा था।
मोहंती को पुलिस द्वारा समन जारी किया गया था और बुधवार तक पूछताछ के लिए पुलिस के सामने उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया गया था लेकिन वे फरार चल रहे थे।
इस मामले की छानबीन के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मोहंती के निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
दुष्कर्म आरोपी IAS मोहंती पर कसा शिकंजा, तलाश जारीइससे पहले जिस महिला ने मोहंती पर यौन शोषण का आरोप लगाया था वह अपने सभी बयान दर्ज करा चुकी थी।
मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस पीड़िता के बयान लेकर साक्ष्य जुटा रही थी।
नोटिस जारी करने के बाद भी मोहंती के उपस्थित नहीं होने पर पुलिस एक दिन पहले उनके बंगले पर गई थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस को बैरंग लौटा दिया था।