फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जोधपुर में फ्लाइंग ऑफिसर का तीन लोगों ने किया पीछा, एक गिरफ्तार

Mon, 09 Mar 2020 02:00 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान के जोधपुर में भारतीय वायुसेना की एक अधिकारी का कथित तौर पर कार से पीछा करने और अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने बताया कि वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर का कार से कुछ लोगों ने पीछा किया और अभद्र टिप्पणी करते हुए अश्लील इशारे किए।

विज्ञापन


इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और उसके दो साथियों को ढूंढने का कार्य जारी है। अधिकारी जोधपुर के वायुसेना स्टेशन की हेलिकॉप्टर यूनिट में तैनात हैं और एमआई-17 चॉपर्स उड़ाती हैं। एसएचओ जुल्फिकार अली ने बताया कि उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार रात को जब वह घर जा रही थीं तब कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा किया।

पुलिस ने कहा कि युवकों ने महिला अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी की और अश्लील इशारे किए। जिसके बाद अधिकारी एक दुकान पर रुकीं लेकिन इसके बावजूद वह उनका पीछा करते रहे। आखिरकार जब वह ऑफिसर्स मेस परिसर पहुंची जहां उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को घटना की जानकारी दी और मामला पुलिस के पास ले जाया गया।  
विज्ञापन


शिकायतकर्ता द्वारा प्रदान किए गए कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान 21 साल के धीमाराम बिश्नोई के तौर पर हुई है। अली ने कहा, 'उसके दो साथी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हमने उकी पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना कर दी है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें