नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर केंद्रीय कारागार में बंद आसाराम ने बुधवार को जोधपुर में कहा कि उनके पास खूब संपत्ति है, आयकर विभाग चाहे तो उनकी जांच कर ले।
जेल से अदालत में सुनवाई के लिए लाए गए आसाराम से पत्रकारों ने जब उनकी संपत्ति को लेकर सवाल पूछा, तो वे उखड़ गए।
आसाराम ने कहा, ‘हां, मेरे पास बहुत संपत्ति है, देश में सबसे अधिक।’ अपनी बात बोलकर आसाराम ने अपने मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया।
गुजरात से जुड़े एक मामले में अदालत ने आसाराम से उनकी संपत्ति को लेकर आयकर विभाग को पूछताछ की इजाजत दे दी है। अब उनसे विभाग कभी भी पूछताछ कर सकता है।