फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस से दुखी होकर भाजपा में शामिल हुआ था'

Fri, 30 May 2014 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस को लिमिटेड कंपनी बताते हुए सांसद सोनाराम ने कहा कि उन्हें इस पार्टी में कई सालों तक अपमानित किया गया जिससे दुखी होकर वह भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को बाड़मेर से हराकर सांसद बने सोनाराम ने कहा कि जिले के रिफाइनरी क्षेत्र में जमीन खरीद घोटाला हुआ है, जिसमें कई कांग्रेसी नेता शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह संबंधित नामों का जल्द खुलासा करेंगे। सेना से रिटायर और पूर्व कांग्रेसी विधायक सोनाराम ठीक लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कार्यप्रणाली से दुखी थे।

उनकी कार्यशैली और बाड़मेर में जमीन खरीद घोटाले की शिकायत लेकर 25 विधायकों के साथ सोनिया और राहुल से भी मिले थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इन सब वजहों से मजबूर होकर कांग्रेस छोड़नी पड़ी। सोनाराम ने कहा कि कांग्रेस लिमिटेड कंपनी बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जसवंत सिंह पर भाजपा हाईकमान लेगी फैसला'

वहीं दूसरी ओर पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह की पार्टी में वापसी पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिंह की वापसी पर विचार किए जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

जसवंत सिंह के संदर्भ में कोई भी निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाड़मेर में रिफाइनरी की घोषणा के बाद इस क्षेत्र में बेनामी जमीन खरीदी गई हैं। इस मामले में सरकार अधिकारियों को भी नहीं बख्शेगी।

जमीन के खेल में बिचौलिए व दलालों ने भी जमकर रुपये बनाए। उन्होंने कहा कि पचपदरा क्षेत्र में रिफाइनरी लेकर जाने की सूचना भी दलालों ने फैलाई थी। बाद में लोगों की जमीन की खरीद फरोख्त कर जमकर रुपये कमाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें