फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Dungarpur: मारपीट से तंग आकर पहली पत्नी भागी तो दूसरी शादी की, पति ने पीट-पीटकर की उसकी हत्या

सार

डुंगरपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की शराब के नशे में पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पहली पत्नी उसे छाेड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डुंगरपुर के बिछीवाड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वह शराब के नशे में आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे पहले आरोपी की पहली पत्नी भी घर छोड़कर जा चुकी है। वह उसके साथ ही मारपीट करता था। इससे तंग आकर उसने घर छोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को बिछीवाड़ा गांव में आमझरा निवासी साहू कनिपा ने शराब के नशे में अपनी पत्नी आशा के साथ मारपीट की। आरोपी ने उसे तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मां की पिटाई होते देखा उसके दोनों बच्चे संजय और गोविंद रोने लगे। जिनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी पति फरार हो गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के अस्पताल भेजा। 

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी आदतन शराबी है। वह शराब के नशे में आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसकी इसी आदत से तंग आकर आरोपी की पहली पत्नी उसे छोड़कर घर से भाग गई थी। उसका एक बेटा भी है जो अपने काका के साथ रहता है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें