फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान कटने पर विधायक के पति ने थानेदार को जड़ा थप्पड़

Tue, 21 Feb 2017 08:14 PM IST
ब्यूरो / नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा शहर में बीजेपी एक महिला विधायक का चालान काटना पुलिस को महंगा पड़ गया। चालान काटना विधायक के पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने थानेदार को तमाजा जड़ दिया। इस बीच विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति सहित चार विधायक, सांसद ओम बिड़ला और भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और जोरदार हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज हुई है। जांच सीआईडीसीबी को सौंपी गई है। थानेदार और पांच कांस्टेबलों को लाईन हाजिर कर दिया गया है।

इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि चालान काटने पर भाजपा कार्यकर्ता विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेन्द्र मेघवाल के साथ विरोध करने महावीर नगर थाने पहुंच गए। इस बीच सीआई श्रीराम जब बात कर रहे थे, तो बात बढ़ गईं और नरेन्द्र ने थप्पड़ मार दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष हेमंत विजय से भी पुलिस की हाथापाई हुई। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं, वहीं कार्यकर्त्ताओं ने थाने पर पथराव किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना मिलते ही विधायक चंद्रकांता मेघवाल मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर टायर जलाकर रास्ता जाम कर दिया।

विधायक पत्नी और उसके पति का कहना है कि थानेदार को कोई थप्पड़ नहीं मारा, बल्कि पुलिस ने जातीसूचक शब्द कहे। साथ ही उन्होनें कहा कि पुलिस झूठ बोल रही हैं। पुलिस ने थाने में उनके साथ मारपीट की।

वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हुआ, जिसमें थानेदार को थप्पड़ पड़ते देखा गया है। हालांकि इस वीडियो की मामले से जुड़े होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि दुपहिया वाहन पर सवार विधायक के पति ने शराब पी हुई थी और हैलमेट भी नहीं पहना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें