फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: अविवाहित कहकर दो पत्नियों के पति ने महिला से की शादी, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन कराया

Thu, 27 Apr 2023 07:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

अजमल ने महिला को धमकाते हुए कहा कि वह उसकी आठ साल की बेटी को किडनैप कर दूसरे राज्य में बेच देगा। पीड़िता के अनुसार, 17 दिसंबर 2021 को अजमल ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाया और फिर उससे निकाह कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के कोटड़ा के ग्राम विकास अधिकारी अजमल खान पर एक महिला ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में कहा कि आरोपी अजमल ने पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसका वीडियो बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का दबाव बना रहा है। सवीना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम विकास अधिकारी पहले से ही दो शादियां कर चुका है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सवीना थाने में शिकायत करते हुए महिला ने बताया कि अजमल ने पहले उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बंधक बनाया और फिर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसके फोटो-वीडियो बना लिए। वीडियो की आड़ में अजमल उसे डराने-धमकाने लगा। अजमल ने महिला को धमकाते हुए कहा कि वह उसकी आठ साल की बेटी को किडनैप कर दूसरे राज्य में बेच देगा। पीड़िता के अनुसार, 17 दिसंबर 2021 को अजमल ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन करवाया और फिर उससे निकाह कर लिया। इसके बाद अजमल ने उसका और उसकी बेटी का नाम भी बदल दिया। आरोपी ने घर से भगवान भी तस्वीरें भी उतार दी।

आरोपी ने लगाए आरोप
पीड़ित महिला ने बताया कि अजमल ने शादी से पहले खुद को अविवाहित बताया था। शादी के बाद वह उसे मारता-पीटता है। 2 अप्रैल 2023 को अजमल उसे छोड़ कर अपनी पहली पत्नी के पास चला गया। पीछे-पीछे वह भी पहली पत्नी के घर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ वहां भी मारपीट की, जिससे उसके हाथ-पैर पर गंभीर चोट आई है। जैसे ही महिला ने थाने में केस दर्ज करवाया वैसे ही आरोपी ने भी महिला के खिलाफ पैसे हड़पने का आरोप लगा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें