क्या ऐसा हो सकता है कि कोई घर हो मध्यप्रदेश में लेकिन उसका दरवाजा राजस्थान में खुलता हो। लेकिन मध्यप्रदेश राजस्थान सीमा पर कई कस्बों के हाल बड़े अजीब हैं।
सीमा के एक ओर मप्र का भैसोदामंडी है तो दूसरी ओर राजस्थान का भवानीमंडी। कुछ घरों के हाल तो ऐसे हैं कि मकान मप्र में है लेकिन उसका मुख्य दरवाजा राजस्थान में खुलता है। भैसोदामंडी के लोगों ने कुछ साल पहले भवानीमंडी में शामिल होने की मांग की थी जिस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।
यहां कस्बे एकदम सीमा पर हैं। कई गलियां ऐसी हैं जिनको देखकर अंदाजा भी नहीं नहीं लगाया जा सकता कि ये कौन से प्रदेश का इलाका है, रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क मध्यप्रदेश में बैठता है और टिकट कटाने वाले यात्री राजस्थान की सीमा में खड़े होकर टिकट कटाते हैं।