फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit and Run in Kota: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, पति की मौत, पत्नी और बच्चा घायल

Fri, 15 Apr 2022 12:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में रात एक बजे एक कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। उसके बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
कोटा में हिट एंड रन - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी और बच्चे को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन

मामले को लेकर गुस्साए स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को नायपुरा थाने के बाहर प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार हादसे में मारा गया दिनेश फुटपाथ पर सब्जी का ठेला लगाता था। गुरुवार की रात को दिनेश अपने परिवार के साथ एमबीएस अस्पताल के सामने फुटपाथ पर सो रहा था। रात करीब एक बजे एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर चढ़ गई और सो रहे उसके परिवार को कुचल दिया। दिनेश के सिर में चोट लगी। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बच्चा और पत्नी घायल हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
घटनास्थल का दृश्य देखकर लोगों का दिल दहल गया। मौके पर चारों ओर खून-खून ही बिखरा हुआ था। घटना से आक्रोशित लोग नयापुरा थाने के सामने इक्ट्ठे होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस की समझाइश के बाद  वो मौके से हटे। पुलिस का कहना है कि कार को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें