फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह गुलाल खास है क्योंकि इससे नहीं होता साइड इफेक्ट

Fri, 10 Mar 2017 11:16 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर जिले में वन विभाग की ओर से तैयार हर्बल गुलाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
होली खेलने वालों को अक्सर यह चिंता रहती है कि रंग-गुलाल का उन पर कोई साइड इफेक्ट नहीं हो जाए। कोई स्किन प्राॅब्लम नहीं हो जाए। यह चिंता बाजिव भी है। आजकल बाजार में उपलब्ध रंग-गुलाल में केमिकल का उपयोग होता है। जिसके सम्पर्क में आने से कई तरह स्किन प्राॅब्लम और अन्य परेशानी हो जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में राजस्थान के उदयपुर जिले में वन विभाग की ओर से तैयार करवाई जा रही हर्बल गुलाल की मांग लगातार बढ़ रही हैं। इस साल होली पर विभाग के पास करीब तीन क्विंटल हर्बल गुलाल का आर्डर है। 
देशभर में हर्बल उत्पादों के प्रति जागरूकता को देखते हुए राजस्थान के वन विभाग ने उदयपुर जिले के कुछ गांवों में हर्बल गुलाल का उत्पादन प्रयोग के तौर पर वर्ष 2010 में शुरू किया। पहले साल मात्र 15 किलोग्राम गुलाल चौकड़िया में तैयार हुई। कुछ बची लेकिन, बाद में धीरे-धीरे मांग बढ़ती गई। स्थिति यह हो गई है कि विभाग जितनी हर्बल गुलाल तैयार करवाता है, सारी खप जाती है। विभाग की ओर से उदयपुर में बिक्री काउंटर भी स्थापित किए जाते है। हर्बल गुलाल मांग राजस्थान के विभिन्न इलाकों समेत दिल्ली, गुजरात में भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनती है हर्बल गुलाल

ऐसे बनती है हर्बल गुलाल - फोटो : Amar Ujala
हर्बल गुलाल बनाने के लिए वन सुरक्षा समिति की सदस्य जंगलों में प्राकृतिक रूप से गिरे फूलों को एकत्र करती है। इन्हें सूखाकर पानी में उबाला जाता है। इस पानी को अरारोट में मिलाकर सुखाया जाता है। सूखने पर इसे बारीक पीसा जाता है और इसकी पैकिंग की जाती है।

अमलास के सूखे पत्तों से बनने वाली गुलाल का रंग पीला होता है। इसे रंग-ए-पलाश नाम दिया जाता है। पलाश के फूल से बनने वाली गुलाल लाल रंग की होती है। इसे रंग-ए-पलाश नाम दिया है। गुलाब के पत्तियों से रंग-ए-गुलाब बनता है और यह होता है गुलाबी। अब बात हो जाए हरे रंग की। रंग-ए-हरियाली विभिन्न तरह के पत्तों से बनता है।  

आस्ट्रेलियन दूतावास भी बना ग्राहक 

हर्बल गुलाल का ग्राहक दिल्ली स्थित आस्ट्रेलियन दूतावास भी है। दूतावास ने इस साल करीब 65 किलोग्राम हर्बल गुलाल का आॅर्डर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें