फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में जानलेवा बारिश से तबाही, 16 की मौत, 2 हजार बीघा फसलें नष्ट

Sat, 17 Aug 2019 03:37 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के कई शहरों में भारी बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। बीते चौबीस घंटे के दौरान 15 इलाकों में भारी बारिश हुई है। कई शहरों में 5 से लेकर 13 इंच तक बारिश हुई। कोटा, बारां, बूंदी, पाली, भीलवाड़ा में बाढ़ के हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और गांव-शहर पानी में डूब रहे हैं। जानलेवा बारिश की वजह से अलग-अलग जगह 16 लोगों की मौत हो गई। बारां जिले के छीपाबड़ौद-कवाई में लोगों को पानी से बचाने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ रही है।

विज्ञापन


पाली शहर में 13 इंच से ज्यादा बारिश होने से 30 से अधिक मुहल्ले में पानी भर गया। यहां एनडीआरएफ-सिविल डिफेंस के जवानों को बुलाया गया है। भारी बारिश के चलते बूंदी, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा में शुक्रवार को स्कूल बंद रहे और शनिवार को भी छुट्टी की घोषणा की गई है। जयपुर में गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। यहां शुक्रवार को 23.91 मिमी बारिश दर्ज की गई। झालावाड़ व टोंक जिले में तीन-तीन, बारां व सवाई माधोपुर जिले में एक-एक, पाली में दो, जोधपुर में तीन, बूंदी में तीन लोगों की मौत हो गई।

झालावाड़ में गुरुवार को कालीसिंध बांध के 17 गेट खोले गए, जबकि छापी के 9 गेट खोले गए। रायपुर क्षेत्र में चंवली बांध पूरी क्षमता से भर गया। यहां पर चादर चल गई। कालीसिंध में आए उफान ने हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। रायपुर क्षेत्र में 2 हजार बीघा फसलें पानी में डूबने से नष्ट हो गईं। तेज बारिश से स्टेट हाईवे 74 बंद है। कई मार्ग ठप हैं। 
विज्ञापन


धौलपुर में चार साल बाद फिर चंबल का जलस्तर खतरे के निशान से 6.21 मीटर ऊपर 136 पर पहुंच गया है। 20 गांवों का सम्पर्क कट गया है। अजमेर में रावनपुरा गांव तीन दिनों से पानी से घिरा है। लगभग डेढ़ सौ घरों की बस्ती पानी में है। तेज बारिश से जयपुर-भीलवाड़ा राजमार्ग शुक्रवार शाम चार बजे बंद हो गया। प्रशासन ने राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया है। कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर भी यातायात बंद करना पड़ा। पुलिया 13 साल बाद डूबी है, जहां पर 5 फीट पानी बह रहा है। बारां, कोटा से सवाईमाधोपुर व जयपुर का मार्ग अवरुद्ध हो गया। मेवाड़ में प्रतापगढ़ जिले का जाखम बांध छलक गया है। बीकानेर में 64 मिमी दर्ज की गई है।

इसी बीच उदयपुर की पीछोला झील का जलस्तर साढ़े पांच फीट से बढ़कर शाम तक सात फीट के ऊपर पहुंच गया। कई अन्य जलाशयों में भी पानी की प्रवाह तेज हो गई है। 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें