फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चिकित्सा मंत्री परसादी मीणा बोले-मुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे, विकास कराने से कई दुश्मन बन गए हैं

Tue, 19 Jul 2022 08:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि जिंदा रहेंगे तो विकास का काम करेंगे, जिंदा तो रहने ही नहीं देंगे। पीछे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि अभी विकास के जो काम करवाने हैं करवा लो, पता नहीं मुझे जिंदा भी रहने देंगे या नहीं। पैसे वाले लोग पीछे पड़े हैं। ज्यादा विकास के काम कराना भी घातक हो जाता है। इस वजह से कई दुश्मन बने हुए हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चिकित्सा मंत्री रविवार शाम पांच बजे को लालसोट (दौसा) पंचायत समिति परिसर में 13 उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लालसोट में एक नई पार्टी आई है, जो पीछे पड़ गई है। चिकित्सा मंत्री ने ईआरपीसी योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रेतों में भी पानी पहुंचाया। ईसरदा (सवाई माधोपुर) का पानी दौसा में गहलोत ही लाएंगे। विकास के लिए सीएम गहलोत का साथ देना पड़ेगा।


उन्होंने दौसा में पैसे लेकर पोस्टिंग के मुद्दे पर कहा कि हमारे टाइम 200 टीचर आए। हमने एक पैसा नहीं लिया। एक भी डॉक्टर, टीचर या सरकारी कर्मचारी नहीं कह सकता कि पैसे लिए हैं। साबित हुआ तो संन्यास ले लेंगे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी विकास कराना है करा लो। टाइम का कुछ पता नहीं रहता है। जिंदा रहेंगे तो विकास का काम करेंगे, जिंदा तो रहने ही नहीं देंगे अपने को, पीछे पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें