फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा बोले-अस्पताल से बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टर पर होगी सख्त कार्रवाई

Sun, 17 Apr 2022 03:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि दौसा जिला हॉस्पीटल के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा रविवार को दौसा दौरे पर रहे। इस दौरान चिकित्सा मंत्री ने कहा कि सरकार लालसोट के विकास के लिए काम कर रही है। जिला हॉस्पीटल के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होगा। दौसा में जिला अस्पताल और मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर बनने से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन

चिकित्सा मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने आईपीडी और ओपीडी की पर्ची निशुल्क कर दी है। जो डॉक्टर बाहर की दवा लिखेंगे, उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2023 तक दौसा जिले में ईसरदा बांध के पानी पहुंच जाएगा। सबसे पहले लालसोट विधानसभा क्षेत्र में गांव ढाणी तक ईसरदा बांध का पानी पहुंचाया जाएगा। खोहरापाड़ा में बनने वाले डिटेंशन में कुओं के जलस्तर में बढ़ोतरी होगी और लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें