फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Tue, 21 Jan 2025 12:09 AM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

जिले के बशीर गांव में एक विवाहिता की मौत के बाद उसके पीहर वालों ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि ससुराल वाले उनकी बेटी को पैसों के लिए बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस थाना टिब्बी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र के बशीर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में विवाहिता के पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


विवाहिता पूजा के पिता विनोद मेघवाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी की शादी चार साल पहले रवि कुमार से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष ने पूजा को दहेज को लेकर परेशान किया और मारपीट की। ससुराल वाले पूजा से बार-बार 21 हजार रुपए और बाइक की मांग करते थे। आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए विनोद ने ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। बाद में एक पंचायत बुलाकर मामले को सुलझाया गया, जिसमें रवि और उसके परिवार ने पूजा को अपने घर वापस बुलाया और आश्वासन दिया कि अब वे उसे परेशान नहीं करेंगे। 

लेकिन कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने पूजा के साथ फिर से मारपीट शुरू कर दी और उसे घर से बाहर निकाल दिया। शनिवार रात को रवि के पिता राजेन्द्र का फोन आया कि पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन जब विनोद अस्पताल पहुंचा तो उसे बताया गया कि पूजा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।
विज्ञापन


विनोद का आरोप है कि पूजा की हत्या ससुराल वालों ने मिलकर की है और उन्होंने उसे रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संगरिया वृत्ताधिकारी कर्णसिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने विवाहिता के साथ क्रूरता और हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें